भारत का संविधान कब लागू हुआ? | Bharat Ka Samvidhan Kab Lagu Hua

भारत का संविधान कब लागू हुआ? ( Bharat Ka Samvidhan Kab Lagu Hua ) : देश को ठीक तरीक़े से चलाने के लिए संविधान बनाया जाता है। दुनिया के हर देश के पास अपना संविधान है, जिसके हिसाब से वह देश चलता है। ठीक उसी प्रकार से भारत के पास भी अपना एक संविधान है। जिसके हिसाब से देश चलता है। यह संविधान नागरिकों के धर्म ,जाति ,अधिकार ,कर्तव्यों ,रहन -सहन और जलवायु के हिसाब से बनाया गया है। तो आइए इस पोस्ट में जानते है, भारत का संविधान कब लागू हुआ? ( Constitution Day of india)। संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुयी ?, मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे ?, संविधान सभा के निर्माण में कितना समय लगा ?-

भारत का संविधान कब लागू हुआ, Bharat Ka Samvidhan Kab Lagu Hua

key Highlights of constitution of India : भारत का संविधान

आर्टिकल का नाम भारत का संविधान कब लागू हुआ?
भारतीय संविधान को बनने में लगा समय 2 वर्ष 11 माह 18 दिन 
संविधान लागू वर्ष 26 जनवरी 1950
संविधान सभा हेतु चुनाव संपन्न जुलाई-अगस्त, 1946
संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15
मूल संविधान में अनुच्छेद ,अनुसूचियाँ 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ

भारत का संविधान कब लागू हुआ? | Bharat Ka Samvidhan Kab Lagu Hua

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। भारत का संविधान बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। संविधान का संविधान जिस दिन लागू हुआ था उसी दिन यानी 26 जनवरी को इसी उपलक्ष्य में भारत में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत का अपना संविधान लागू होने से पहले भारत देश पूर्व ब्रिटिश नियम के अनुसार ही कार्य करते थे।

भारत के संविधान निर्माण हेतु समितियां एवं अध्यक्ष

  1. मसौदा समिति – बाबासाहेब आंबेडकर
  2. केन्द्रीय घटना समिति –जवाहरलाल नेहरू
  3. केन्द्रीय ऊर्जा समिति –जवाहरलाल नेहरू
  4. प्रान्तीय घटना समिति –वल्लभभाई पटेल
  5. अल्पसंख्यक, मूलभूत अधिकार,आदिवासी क्षेत्रों की सलाहकार समिति –वल्लभभाई पटेल
  6. राज्य समिति – जवाहरलाल नेहरू
  7. सुकाणू समिति –राजेंद्र प्रसाद
  8. राष्ट्रीय ध्वज तदर्थ समिति –राजेंद्र प्रसाद
  9. संघटन कार्य समिति की बैठक –गणेश वासुदेव मावलणकर
  10. सभा समिति –पट्टाभि सीतारमैया
  11. भाषा समिति –मोटूरि सत्यनारायण
  12. व्यवसाय समिति के आदेश –कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
  13. राज्य समिति -गणेश वासुदेव मावलंकर
  14. प्रक्रिया समिति के नियम –राजेंद्र प्रसाद

भारतीय संविधान के भाग – Part Of Constitution In Hindi

भाग विषय अनुच्छेद
भाग 1 संघ और उसके क्षेत्र (अनुच्छेद 1 से 4)
भाग 2 नागरिकता (अनुच्छेद 5 से 11)
भाग 3 मूलभूत अधिकार (अनुच्छेद 12 से 35)
भाग 4 राज्य के नीति निदेशक तत्त्व (अनुच्छेद 36 से 51)
भाग 4A मूल कर्तव्य (अनुच्छेद 51A)
भाग 5 संघ (अनुच्छेद 52 से 151)
भाग 6 राज्य (अनुच्छेद 152 से 237)
भाग 7 संविधान (सातवाँ संशोधन) अधिनियम, 1956 द्वारा निरसित (अनु़चछेद 238)
भाग 8 संघ राज्य क्षेत्र (अनुच्छेद 239 से 242)
भाग 9 पंचायत (अनुच्छेद 243 से 243O)
भाग 9A नगरपालिकाएँ (अनुच्छेद 243P से 243ZG)
भाग 10 अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र (अनुच्छेद 244 से 244A)
भाग 11 संघ और राज्यों के बीच सम्बन्ध (अनुच्छेद 245 से 263)
भाग 12 वित्त, सम्पत्ति, संविदाएँ और वाद (अनुच्छेद 264 से 300A)
भाग 13 भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम (अनुच्छेद 301 से 307)
भाग 14 संघ और राज्यों के अधीन सेवाएँ (अनुच्छेद 308 से 323)
भाग 14A अधिकरण (अनुच्छेद 323A से 323B)
भाग 15 निर्वाचन (अनुच्छेद 324 से 329A)
भाग 16 कुछ वर्गों के लिए विशेष उपबन्ध सम्बन्ध (अनुच्छेद 330 से 342)
भाग 17 राजभाषा (अनुच्छेद 343 से 351)
भाग 18 आपात उपबन्ध (अनुच्छेद 352 से 360)
भाग 19 प्रकीर्ण (अनुच्छेद 361 से 367)
भाग 20 संविधान के संशोधन अनुच्छेद 368
भाग 21 अस्थाई संक्रमणकालीन और विशेष उपबन्ध (अनुच्छेद 369 से 392)
भाग 22 संक्षिप्त नाम, प्रारम्भ, हिन्दी में प्राधिकृत पाठ और निरसन (अनुच्छेद 393 से 395)

संविधान सभा में कुल महिलाओं की संख्या

  1. विजयलक्ष्मी पंडित
  2. राजकुमारी अमृत कौर
  3. सरोजिनी नायडू
  4. सुचेता कृपलानी,
  5. दक्षयानी वेलायुदन
  6. बेगम एजाज रसूल
  7. ऐनी मस्करीनी
  8. कमला चौधरी
  9. रेणुका राय
  10. पूर्णिमा बनर्जी
  11. लीला राय
  12. जी. दुर्गाबाई
  13. हंसा मेहता
  14. मालती चौधरी
  15. अम्मु स्वामीनाथन

FAQs : भारत का संविधान

भारत के संविधान में कितने पेज हैं?

भारत का संविधान 251 पेज का है।

भारत के संविधान का पिता कौन है?

बीआर अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक थे।

भारत के संविधान में क्या लिखा है?

वर्तमान समय में भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं। भारतीय संविधान में विभिन्न राजनीतिक दर्शन, नागरिकों के मूल अधिकार, नागरिकों के मूल कर्तव्य के अलावा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का विभाजन इत्यादि अनेक प्रावधानों को शामिल किया गया है।

भारत का संविधान कितने लोगों ने लिखा था?

भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा के सभी 389 सदस्यो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,26 नवम्बर 1949 को सविधान सभा ने पारित कियाऔर इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

संविधान में किसकी फोटो है?

अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान के एक पृष्ठ पर उकेरित श्री राम जी की तस्वीर से है।

संविधान को कहाँ रखा गया है?

संविधान की एक मूल प्रति ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में रखी हुई है। इस प्रति में पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित संविधान सभा के सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

भारत में कुल कितनी धाराएं हैं?

भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) यानी IPC में कुल 511 धाराएं हैं, जिन्हें 23 चैप्टर के तहत परिभाषित किया गया है।

भारत के संविधान में कुल कितने शब्द हैं?

भारत का संविधान अंग्रेज़ी-भाषी संस्करण में 146,385 शब्दों के साथ, 25 भागों( 22+4A,9A,14A) में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ और 104(1951 to 2019) संशोधन हैं

संविधान के अंतिम पेज पर किसका नाम लिखा है?

भारत के संविधान के अंतिम पृष्ठ पर प्रेम बिहारी नारायण रायजादा और उनके दादा का नाम अंकित है।

संविधान पर प्रथम हस्ताक्षर करता कौन थे?

संविधान पर प्रथम हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति जवाहरलाल नेहरू और राजस्थान से हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति मास्टर बलवन्तसिंह मेहता थे।

संविधान कौन बदल सकता है?

अनुच्छेद 368 के अनुसार केवल संसद ही संविधान में परिवर्तन कर सकती है।

Leave a comment